फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लास्टिक व उससे दुष्प्रभावों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान दर्शकों को प्लास्टिक और उससे दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई भी की गई। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश बडोला, सीएसआईआर की अधिकारी डॉ. संध्या मिश्रा, चिड़ियाघर की निदेशक अदिति शर्मा व अन्य शामिल हुए।
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस पर दिलाई शपथ

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर प्राचार्य डॉ. अंशु केडिया के निर्देशन में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इसमें परिसर को हरित बनाने, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक का उपयोग न करने, ऊर्जा संरक्षण जैसे बिंदु शामिल रहे। कॉलेज में स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें