फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संस्कृत विद्यालयों में छात्रवृत्ति वृद्धि की दी जानकारी

Mon, 28 Oct 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार की ओर से संस्कृत छात्रों की छात्रवृत्ति में वृद्धि की गई है। इसका लाभ छात्रों को अगले इसी शिक्षा सत्र से मिलेगा। इसे लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ ने संस्कृति विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों संग बैठक किया। इस दौरान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह ने कहा कि संस्कृत विद्यालयों व महाविद्यालयों में संस्कृत पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की संस्कृत में अभिरुचि बनाये रखने व उन्हें उच्च शिक्षा देने के उद्देश्य से वर्ष 2001 से छात्रवृत्ति योजना लागू की गई थी। वर्तमान में जिले में दो सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालय व एक वित्तविहीन मान्यता प्राप्त संस्कृत विद्यालय संचालित है। नए नियम से कक्षा छह व सात में 50 रुपये प्रति माह, कक्षा आठ में 75, कक्षा नौ व 10 में 100 रुपया, कक्षा 11 व 12 में 150 रुपये, शास्त्री (स्नातक) में 200, आचार्य (परास्नातक) में 250 प्रति माह छात्रवृत्ति निर्धारित की गई है। इसके लिए पात्रता न्यूनतम 50 प्रतिशत प्राप्तांक तथा 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। मौजूदा समय जिले में लाभार्थियों की कुल संख्या 307 है। जिनके बैंक खाते में कोषागार के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें