फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला से लूट की सूचना निकली फर्जी

Sat, 07 Dec 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड पर सैमसी गांव के निकट बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2.30 बजे एक महिला से हुई लूट की सूचना पर पुलिस हलकान रही। काफी देर तक पुलिस मामले की छानबीन करती रही। बाद में मामला प्रेम प्रसंग का निकला।
विज्ञापन

सरेनी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी कि सैमसी गांव के निकट बाइक सवार युवक उनसे छह हजार रुपये व गले की चेन छीन कर भाग गए। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पीआरवी के अलावा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। महिला ने पुलिस को बताया कि कस्बा स्थित बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहीं थीं। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
महिला ने पुलिस से बाइक सवार दो युवकों पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप लगाया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही महिला के परिजन घटनास्थल पर मौजूद थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग और मारपीट का है। महिला के साथ लूट की घटना झूठी और निराधार है। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें