फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला बंदियों को दी अधिकारों की जानकारी

Mon, 03 Mar 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बहराइच जेल का निरीक्षण करतीं एडीजे करुणा सिह साथ में अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व अपर जिला जज करुणा सिंह शनिवार अचानक जिला कारागार, बहराइच पहुंची। जहां उन्होंने कारागार में निरुद्ध महिला कैदियों व बंदियों से मिलकर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्हें विधिक जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

जिला जज राम मिलन सिंह के निर्देश पर वह पहुंची थीं। जिला कारागार में 942 बंदी हैं। इनमें से जिले के 253 बंदी शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान पांच बंदी जेल चिकित्सालय में मौजूद मिले। वहीं एक महिला बंदी के साथ उसका एक बच्चा भी मिला। उन्होंने पाकशाला, जेल अस्पताल, महिला व पुरुष और बाल बंदी बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था के लिए जेल अधीक्षक राजेश यादव को निर्देश दिया। उनके साथ मौजूद पैनल अधिवक्ता अशोक कुमार शर्मा, असिस्टेंट एलएडीसी संजय सिंह व पीएलवी किरन चौरसिया ने बंदी महिलाओं के अधिकार व सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर शेषनाथ यादव, अनीता सक्सेना, माधुरी तिवारी, डाॅ. अनिल कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें