प्राथमिक विद्यालय अंबवा मुर्तजापुर में आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन में माैजूद महिला आरक्षी, शिक्ष
नगराम। मिशन शक्ति केंद्र की ओर से सोमवार को प्राथमिक विद्यालय अंबवा मुर्तजापुर में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बेटियों को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में आत्मघाती कदम न उठाने की अपील की गई।
मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक अल्पा कटियार ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन और हौसले की जरूरत है। उन्होंने युवतियों और बच्चियों से संवाद कर जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय न लेने की सलाह दी। महिला सुरक्षा के लिए 1090, 181, 112, 1076 और 1930 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। आपात स्थिति में 101, 102 और 108 पर सहायता लेने की बात बताई गई। इस दौरान जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। महिला आरक्षी स्वाति सिंह, मनीषा चाहर, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।