फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महंगाई ने थाली कर दी खाली, बेलन लेकर उतरीं महिलाएं

विज्ञापन
थाली-बेलन बजाते हुए जुलूस निकालतीं महिलाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिलाओं ने मंगलवार को परिवर्तन चौक से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। थाली बेलन बजाकर सरकार को आगाह भी किया। कहा कि महंगाई ने उनकी थाली खाली कर दी है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) के बैनर तले निकले जुलूस में एडवा की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मधु गर्ग ने बताया कि उनकी समिति ने बीते दिनों लखनऊ की 20 बस्तियों और एक गांव के 1600 परिवारों के बीच थाली, शिक्षा व स्वास्थ्य पर महंगाई के पड़ने वाले प्रभाव पर सर्वेक्षण कराया था। उन्होंने सर्वे में पाया कि गरीब परिवारों की स्थिति बहुत दयनीय है। सर्वे में शामिल सभी परिवारों की थाली से दालें लगभग गायब होती जा रही हैं। जिन परिवारों में दाल बनती थी, वहां मटर की दाल कभी-कभी बनती है। ये परिवार हरी सब्जियां भी बहुत कम खरीद पाते हैं।
महंगाई का बच्चों की शिक्षा पर भी बहुत असर पड़ा है। एक परिवार के सभी बच्चे नहीं पढ़ पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई बेहद मुश्किल हो रही है। उन्होंने जनता की बुनियादी मांगों से संबंधित मांगपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को प्रेषित किया। इसमें खाद्य सुरक्षा के तहत आवंटन बढ़ाने, राशन में दालों, चीनी, सरसों के तेल, केरोसिन तेल व अन्य आवश्यक 14 वस्तुओं को शामिल करने, राशन वितरण में बायोमैट्रिक मशीन व आधार लिंक बंद करने, दवाइयों व जनता की बुनियादी जरूरतों की चीजों से जीएसटी हटाने और एक वर्ष में 12 रसोई गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सब्सिडाइज्ड रेट पर उपलब्ध करवाने की मांग की। जुलूस में मुख्य रूप से वंदना राय, सुमन सिंह, चंद्रा वर्मा, सुशीला, माया, कैमुन्निसा, शहजहां आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें