फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: औद्योगिक इकाइयों को दी गई दो हजार करोड़ की प्रोत्साहन राशि, मंत्री नंदी ने की बजट की समीक्षा

Wed, 25 Mar 2026 08:50 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में औद्योगिक इकाइयों को दो हजार करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी गई। औद्योगिक विकास विभाग ने अब तक निर्धारित बजट 28864 करोड़ का 66.58 प्रतिशत उपयोग किया। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने वित्तीय वर्ष के समापन से पहले बजट की समीक्षा की। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मंगलवार को प्रमुख सचिव आलोक कुमार के साथ बैठक कर औद्योगिक विकास विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित बजट के उपभोग की समीक्षा की। उन्होंने वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले अधिकारियों के साथ बैठक कर यह देखा कि विभाग को मिले बजट का कितना उपयोग हुआ है और शेष राशि कहां खर्च की जा सकती है।

विज्ञापन


इस वित्तीय वर्ष में औद्योगिक विकास विभाग को कुल 28,864.98 करोड़ रुपये का बजट दिया गया था। अब तक सरकार की ओर से 19,218 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति जारी की जा चुकी है, जो कुल बजट का लगभग 66.58 प्रतिशत है। 

अतिरिक्त स्वीकृति भी जारी होने की संभावना

अधिकारियों के अनुसार वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले करीब 6000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त स्वीकृति भी जारी होने की संभावना है। ऐसा होने पर बजट उपयोग लगभग 87.37 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश की औद्योगिक नीतियों के तहत इस वर्ष विभिन्न औद्योगिक इकाइयों को करीब 2,000 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। इसमें एसजीएसटी प्रतिपूर्ति सहित अन्य सरकारी प्रोत्साहन शामिल हैं। ताकि, उद्योगों को निवेश और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिली है। 

सरकार उद्योगों को हर संभव सहयोग दे रही

मंत्री नंदी ने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था, मजबूत औद्योगिक नीति, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और बढ़ती हवाई कनेक्टिविटी के कारण उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार उद्योगों को हर संभव सहयोग दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें