फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ, यूपी में फिर शुरू होगा बारिश का दौर; जारी रहेगा पारे में उतार चढ़ाव

Wed, 25 Mar 2026 08:23 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather Update: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, एक के बाद लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इससे यूपी में 27 मार्च से बारिश का दौर फिर शुरू होगा। पारे में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बारिश का नजारा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मार्च के आखिरी सप्ताह में मौसम में भारी फेरबदल देखने को मिलेगा। 27 से 29 मार्च के बीच लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में उतार चढ़ाव के साथ पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है।

विज्ञापन


इधर, मंगलवार को प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार व बृहस्पतिवार को भी प्रदेश भर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

विक्षोभ की तीव्रता अधिक आंकी जा रही

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 मार्च को विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी से बूंदाबांदी की शुरुआत होगी और इसका असर पूर्वी तक पहुंचेगा। वहीं 29 मार्च को सक्रिय हो रहे विक्षोभ की तीव्रता अधिक आंकी जा रही है। इसके असर से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। साथ ही तापमान में दोबारा बड़ी गिरावट आएगी।

बांदा में सबसे गर्म रात रही

मंगलवार को 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं वाराणसी में 35.2 डिग्री और झांसी में 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड हुआ। 20.4 डिग्री तापमान के साथ बांदा में सबसे गर्म रात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें