फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुल्क भरपाई में गड़बड़ी करने वाले आईटीआई होंगे ब्लैक लिस्ट, मथुरा और सहारनपुर में ही 350 से ज्यादा रडार पर

Wed, 22 Apr 2020 08:50 AM IST
शाहरुख खान अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social media
विज्ञापन
प्रदेश में शुल्क भरपाई में गड़बड़ी करने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ब्लैक लिस्ट किए जाएंगे। मथुरा और सहारनपुर में ही 350 से ज्यादा आईटीआई रडार पर हैं। 
विज्ञापन


यहां के अधिकांश आईटीआई न सिर्फ नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) से मिली अनुमति से ज्यादा एडमिशन दिखा रहे हैं, बल्कि उनके पास प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त इन्फ्रास्ट्रक्चर भी नहीं है।

मथुरा में 195 और सहारनपुर में 150 से ज्यादा निजी आईटीआई हैं। यहां गड़बड़ियों की सबसे ज्यादा शिकायतें मिली हैं। इसलिए पहले चरण में इन्हीं दो जिलों के आईटीआई की जांच के लिए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की दो कमेटियां गठित की गई हैं। 
विज्ञापन


मथुरा में पिछले दिनों जांच के लिए गई टीम को सिर्फ चार संस्थानों ने ही मान्यता के कागज दिखाए, जबकि 17 संस्थानों ने जांच कमेटी के लिए अपने गेट ही नहीं खोले। 
 
विज्ञापन

इनमें से कुछ संस्थानों में कमेटी के सदस्यों के किसी तरह अंदर पहुंचने पर उन्हें न तो आईटीआई चलाने के लिए जरूरी वर्कशॉप और न ही विद्यार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त सीटें मिलीं। 

जांच कमेटी ने एनसीवीटी से इन संस्थानों को दी गई सीटों का ब्योरा मांगा है, ताकि उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके। शुरुआती जांच में ही शुल्क भरपाई की रकम हड़पने के लिए बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें