फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान के महीने में आवश्यक सामग्री की कराई जाए डोर स्टेप डिलीवरी, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Tue, 21 Apr 2020 10:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संबंध में अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को संयुक्त रूप से यहां लोकभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन के दूसरे चरण के साथ ही प्रदेश में चिन्हित हॉटस्पॉट की भी समीक्षा की है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही सीएम योगी ने लॉकडाउन का सख्ती व गंभीरता से पालन करने के लिए प्रदेशवासियों से अपील की है। सीएम योगी ने रमजान के मौके पर अधिकारियों को विशेष हिदायत देते हुए कहा है कि आवश्यक सामग्री की डोर स्टेप डिलीवरी कराई जाए। सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि रमजान के समय सहरी और रोजा इफ्तार घर पर ही करें। 

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरजनपदीय और अंतरराज्यीय आवागमन को रोकने और सख्ती से निगरानी करने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि झांसी व ललितपुर में कई लोग कंटेनरों में बैठकर सीमा पार कर रहे थे। जिन्हें पुलिस द्वारा पकड़कर क्वारंटीन करा दिया गया है। 
विज्ञापन


गाजियाबाद और नोएडा प्रशासन द्वारा दिल्ली बार्डर से आने वालों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था करने का निर्देश सीएम योगी ने दिया है। सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि केवल मालवाहक वाहनों, डॉक्टरों और आवश्यक वस्तुओं के आवागमन को ही रियायत दी जाए।    
 
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक्सप्रेस वे, हाईवे और अन्य निर्माण कार्य शुरू करा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल, बुदेंलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण फिर से शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का कार्य 45 प्रतिशत पूरा हो गया है। 

वर्तमान समय में इसके निर्माण में 4835 मजदूर लगे हैं। वहीं बुदेंलखंड एक्सप्रेव वे के निर्माण में 2150 मजदूर लगे हैं, हालांकि यहां औसतन 6000 मजदूर की जरूरत होती है। इसके अलावा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण में 488 मजदूर लगे हैं। 

इस तरह करीब 7500 मजदूरों को रोजगार देने की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त 1000 अन्य लोगों को भी इन एक्सप्रेस वे के निर्माण से रोजगार मिला है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें