फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फेल हुई सारी कवायद, इंडस्ट्रियल एरिया में इस साल भी भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पिछले साल सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव होने के बाद साल भर तमाम कवायद चलीं। आईआईटी की टीम तक का इस्तेमाल हुआ, लेकिन औद्योगिक क्षेत्र को जलभराव से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को बारिश के बाद जलभराव हो गया। औद्योगिक क्षेत्र के अंदर और बाहर हर जगह पानी ही नजर आ रहा था। वह भी तब जब साल भर से सरोजनीनगर में जलभराव न होने देने की कवायद चली। उद्योग बंधु की बैठक में इस पर कई बार चर्चा चली। बताया गया कि जलभराव का मुख्य कारण जलनिकासी की सही व्यवस्था न होना है।
सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के महासचिव रितेश श्रीवास्तव ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि दो वर्षों से एसोसिएशन जल निकासी की समस्या का समाधान करने के लिए नगर निगम और यूपीएसआईडीए से अनुरोध कर रहा है, लेकिन अनुरोधों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। इस वर्ष जल निकासी की समस्या और भी गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर के फेज वन में हुआ जलभराव
कानपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर की उखड़ी सड़कों में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति है। शनिवार को फेज वन के पार्किंग नंबर तीन रोड पर पानी भरा रहा। व्यापारियों ने बताया कि कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें