फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में कल पांच भवनों का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे सीएम

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में दो भवनों का लोकार्पण और तीन का शिलान्यास करेंगे। केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि कार्डियोलॉजी भवन और ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम जनरल सर्जरी के नए भवन, प्रशासनिक भवन और ट्रॉमा-2 का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन




300 बेड का होगा जनरल सर्जरी विस्तार भवन

केजीएमयू में 9.62 एकड़ में जनरल सर्जरी विभाग का 300 बेड की क्षमता वाला नया भवन बनाया जाना है। 37128.76 वर्गमीटर में बनने वाले विस्तार भवन के निर्माण पर 315 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। कार पार्किंग के लिए दोमंजिला अंडरग्राउंड बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर समेत कुल 11 मंजिला भवन बनेगा। इसमें 12 ऑपरेशन थियेटर होंगे। इनमें एक एडवांस रोबोटिक सर्जरी व 11 माड्यूलर ओटी होगी। छह ओटी लैप्रोस्कोप सिस्टम से लैस होंगी। भवन में ऑडिटोरियम समेत कई सुविधाएं होंगी।



दोगुनी हो जाएगी कार्डियोलॉजी भवन की क्षमता

केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी विभाग में नया भवन छह महीने से बनकर तैयार है। इसकी शुरुआत होने पर दिल के रोगियों का इलाज करने की क्षमता दोगुने से ज्यादा हो जाएगी। आईसीयू के बेड 84 से 180 हो जाएंगे। 10 मंजिला भवन की छह मंजिलों पर मरीजों को भर्ती, इलाज की सुविधा मिलेगी। इनमें प्रशासनिक भवन भी होंगे। नीचे की चार मंजिलों पर मल्टीलेवल पार्किंग रहेगी।
विज्ञापन






ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में होंगे 340 बेड

केजीएमयू के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में हड्डी रोग के तीन विभाग आर्थोपेडिक सर्जरी, स्पोर्ट्स मेडिसिन और पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक शिफ्ट किए जाएंगे। नए भवन में 340 बेड पर मरीज भर्ती होंगे। ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी सेंटर भवन में सभी जांचों की सुविधा एक भवन में मिल जाएगी। यहां 24 प्राइवेट रूम, 24 आईसीयू, 340 बेड, आठ ओटी, आठ ओपीडी रूम, एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्सरे, खून की जांच, हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड की सस्ती दर की दुकान, डॉक्टरों के कमरे, बेसमेंट में पार्किंग, कैंटीन होगी।



ट्रॉमा 2 बनने से गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत

केजीएमयू में ट्रॉमा सेंटर फेज-2 बनने से गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी। इस पर 296 करोड़ रुपये का खर्च प्रस्तावित है। नए भवन में 500 बेड होंगे। यहां सड़क हादसों के मरीजों को भर्ती किया जाएगा। पुराना भवन गंभीर रोगियों के लिए रहेगा। अभी ट्रॉमा सेंटर की क्षमता 466 बेड की है। पूरे प्रदेश से गंभीर मरीज यहां आते हैं। क्षमता के मुकाबले ज्यादा मरीज आने से रोजाना 30 से 40 रोगी वापस किए जाते हैं। केजीएमयू में कुलसचिव कार्यालय के बगल में नया प्रशासनिक भवन बनने से कामकाज में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें