फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आप भी तो नहीं फंसे इस कंपनी के फेर में

Tue, 04 Feb 2014 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक में हुए एक बैंक घोटाले में इंदु प्रोजेक्ट्स लिमिटेड डिफाल्टर हो गई है और इसके बैंक अकाउंट सीज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में राजधानी की दो अहम आवासीय योजनाओं पर संकट आ गया है। फैजाबाद रोड पर पारिजात अपार्टमेंट स्कीम और कानपुर रोड की एलडीए कॉलोनी में बनाई जा रही सनराइज अपार्टमेंट स्कीम का काम रोक दिया गया है।

इसके बाद प्राधिकरण के मुख्य अभियंता की ओर से इस कंपनी की बैंक गारंटी जब्त करने का नोटिस जारी किया गया है। वहीं, प्राधिकरण ने नई कंपनियों की तलाश शुरू कर दी है और बचे हुए काम का अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितना काम बचा हुआ है, उसी हिसाब से प्राधिकरण टेंडर करेगा। फिलहाल दोनों ही अपार्टमेंट की योजनाओं में 750 आवंटियों के तीन अरब रुपये फंसे हैं।

इंदु प्रोजेक्ट्स लिमिटेड तीन साल से कानपुर रोड के सनराइज अपार्टमेंट का निर्माण कर रहा है। दूसरी ओर, फैजाबाद रोड पर परिजात अपार्टमेंट का काम भी यही कंपनी कर रही है।

पिछले दिनों जब कंपनी ने करीब डेढ़ महीने तक काम का आगाज अपेक्षाकृत गति से नहीं किया तो उसे नोटिस जारी किया गया।

इसके बाद कंपनी की ओर से कहा गया कि वह फिलहाल काम करने में सक्षम नहीं है, जिसके बाद में यह नोटिस जारी किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें