फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फसलों में रसायन का अंधाधुंध इस्तेमाल दे रहा गंभीर बीमारियां

विज्ञापन
लोहिया संस्थान में बृहस्पतिवार को एसोसिएशन फॉर मेडिकल अपडेट के आगाज पर जानकारी देती विशेषज्ञ।
विज्ञापन
लखनऊ। फसलों में रसायन का अंधाधुंध इस्तेमाल सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। जिस पानी से सिंचाई की जा रही है, उसमें हानिकारक आर्सेनिक मिल रहा है। इससे शरीर में हैवी मेटल की मात्रा बढ़ रही है। इस कारण किडनी, डायबिटीज, न्यूरो, दिल, पेट संबंधी गंभीर बीमारियां हो रही हैं। लोहिया संस्थान में बृहस्पतिवार को एसोसिएशन फॉर मेडिकल अपडेट के आगाज पर बायोकेमेस्ट्री विभाग के डॉ. मनीष राज कुलश्रेष्ठ ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. मनीष ने कहा कि आरओ का पानी पीएं और धूम्रपान से बचें। खेती में केमिकल का इस्तेमाल कम से कम करें और आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दें। डॉ. मनीष ने कहा कि पेंट के कारखानों, बैटरी का काम करने वालों के शरीर में लेड (सीसा) पहुंच रहा है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान दिमाग को हो रहा है। भूलने की समस्या हो रही है। लेड पॉइजनिंग मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र, किडनी, खून को नुकसान पहुंचाती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की मदद से स्क्रीनिंग बढ़ाएंगे

लोहिया के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने कहा कि लेड पॉइजनिंग गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है। यह समस्या गांव, शहरी क्षेत्रों में देखी जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनोस्को के सहयोग से लेड पॉइजनिंग की पहचान और रोकथाम के लिए संस्थागत क्षमता बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं।

लोहिया संस्थान में बृहस्पतिवार को एसोसिएशन फॉर मेडिकल अपडेट के आगाज पर जानकारी देती विशेषज्ञ।

लोहिया संस्थान में बृहस्पतिवार को एसोसिएशन फॉर मेडिकल अपडेट के आगाज पर जानकारी देती विशेषज्ञ।

लोहिया संस्थान में बृहस्पतिवार को एसोसिएशन फॉर मेडिकल अपडेट के आगाज पर जानकारी देती विशेषज्ञ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें