फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार सवार होटल कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Sun, 24 Aug 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग बस अड्डे के पास शुक्रवार देर रात रुपयों के लेनदेन के विवाद में गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद निवासी होटल कारोबारी प्रशांत राय की कार पर तीन साझेदारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। एक गोली शीशा तोड़ते हुए प्रशांत की कनपटी पर लग गई। दोस्तों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत स्थिर है। आलमबाग पुलिस तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज कर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन




प्रशांत राय के मुताबिक उनके दोस्त यथार्थ सिंह तीन होटलों के मालिक हैं। इनमें से एक होटल में वह, यथार्थ, गाजीपुर जिले के बक्सुपुर निवासी उत्कर्ष सिंह, भांवरकोल के संदीप यादव व सुन्नालाल चौराहा निवासी कृष्णा यादव साझेदार हैं। कुछ दिन पहले यथार्थ का उत्कर्ष, संदीप व कृष्णा से 17 लाख रुपये के लेनदेन और साझेदारी को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी कारण तीनों आरोपी उनसे भी रंजिश रखने लगे थे।
प्रशांत ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 1:50 बजे वह यथार्थ के आशियाना स्थित होटल से कार से आलमबाग बस अड्डे जा रहे थे। उनके साथ में दोस्त गाजीपुर के जंगीपुर निवासी विशाल यादव भी थे। बस अड्डे के पास ही एक कार अचानक से उनकी गाड़ी के सामने आकर रुक गई। प्रशांत कुछ समझ पाते तभी गाड़ी से उत्कर्ष, संदीप और कृष्णा उतरे। आरोप है कि संदीप व उत्कर्ष ने गाली-गलौज करते हुए असलहों से उनकी कार पर फायरिंग कर दी। भागने के दौरान एक गोली कांच को भेदते हुए प्रशांत को लग गई। वह लहूलुहान हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी देकर विशाल उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचा।
विज्ञापन




फुटेज के जरिये आरोपियों को खोज रही पुलिस
पुलिस को दिए बयान में प्रशांत ने बताया कि आरोपी संदीप पर गाजीपुर जिले के एक थाने में हिस्ट्रीशीटर की भी कार्रवाई हो चुकी है। इंस्पेक्टर सुभाष सरोज के मुताबिक फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें