फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एक बार फिर खामियों की जद में इंडिगो, उड़ानें हुई लेट तो यात्रियों ने किया हंगामा; कंपनी ने जताया खेद

Tue, 12 Aug 2025 09:15 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एक बार फिर इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खामियों की जद में आ गई। इससे उड़ानें लेट हुईं। इस पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि कंपनी ने देरी पर खेद जताया है। 
विज्ञापन
इंडिगो विमान। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तकनीकी खामियों के कारण दिल्ली, अहमदाबाद सहित कई रूटों की उड़ानें सोमवार को देरी की शिकार हुईं। सुबह दिल्ली जाने वाली इंडिगो के विमान के दो घंटे लेट होने पर यात्रियों ने लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया।
विज्ञापन


यात्री आशुतोष मारवाह ने बताया कि दिल्ली की फ्लाइट लेट होने से उनका काम प्रभावित हुआ है। विमान तय समय से दो घंटे बाद लखनऊ से उड़ान भर सका। इंडिगो ने इसके लिए खेद जताया है। 

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार लखनऊ व अहमदाबाद के बीच इंडिगो की फ्लाइट (6ई 6968), दिल्ली से लखनऊ आने वाली उड़ान 6ई-2319 एक घंटे 24 मिनट, मस्कट की फ्लाइट डब्ल्यूवाई 266, दम्माम की 6ई-97 भी तय समय से लेट हुईं। इस पर यात्रियों ने गुस्सा निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें