फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दार्शनिक अंदाज में कुछ यूं बोले राहुल बाबा

Fri, 26 Jul 2013 11:34 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव होने में अभी वक्त है लेकिन राहुल गांधी ने अपने क्षेत्र मे चुनावी भूमि तैयार करना अभी से ही शुरू कर दिया है। हालांकि वह दार्शनिक अदांज में बोल रहे थे।
विज्ञापन


अमेठी के दौरे पर आए राहुल ने गुरुवार को प्रदेश का पहला सीआरपीएफ रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानियों में बहुत गुस्सा भरा है जिसे कम करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि विकास में सबसे बड़ी बाधा यही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने कहा कि इस सेंटर का उद्घाटन करना उनके लिए खुशी की बात है।

उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों से यह आग्रह किया कि सीआरपीएफ के लोगों को वह अच्छे से रखें, उन्हें किसी तरह की तकलीफ न होने दें।

राहुल ने इस बात पर भी खुशी जताई कि अब अमेठी के लोग भी इस सेंटर के जरिए सेना में भर्ती हो सकेंगे।

इस दौरान गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे भी मौजूद थे। मोदी पर अर्मत्य सेन के बयान पर शिंदे ने कहा कि वह जाने-माने एकनॉमिस्ट हैं। उन्होंने जो भी कहा है ठीक ही कहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें