लखनऊ। जिला जूडो एसोसिएशन की ओर से जिला जूडो प्रतियोगिता का आयोजन हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी में किया गया। इसमें इंडियन पैरा जूडो अकादमी ने 17 स्वर्ण, आठ रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। एमडी जूडो क्लब ने सात स्वर्ण, 12 रजत और 14 कांस्य पदक हासिल कर ओवरऑल उपविजेता ट्रॉफी जीती।
प्रतियोगिता में मिनी, सब जूनियर और कैडेट वर्गों के बालक व बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन पर मुख्य अतिथि यूपी जूडो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्रा और महासचिव मुनव्वर अंजार ने जूडोकाओं को पदक और टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के मिनी बालिका वर्ग के 18 किग्रा में शवांकल गौतम ने प्रथम, अस्तिक ने द्वितीय और कशिष्क वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
20 किलो भार वर्ग में आराध्य प्रथम, कश्वी द्वितीय, मयूर और वशिष्ठ तृतीय रहे। 24 किग्रा में वृशि ने पहला, साक्षी गौतम ने दूसरा, श्रद्धा वर्मा और आर्य अवस्थी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 28 किग्रा में ररस्तद्धेक सिंह प्रथम, तन्वी केसरवानी द्वितीय, योगित और सान्वी यादव तृतीय रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में 25 किग्रा में हार्दिक ने प्रथम, राजवीर ने द्वितीय और अंशुमान वर्मा ने तृतीय स्थान जीता।
30 किलो में शिव प्रथम, आयुष सिंह द्वितीय और श्रेयांश सोनिकर तृतीय रहे। 35 किग्रा में आदित्य ने पहला, अर्जुन ने दूसरा, सकलैन सलमानी और शिवांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 40 किलो में हरि ओम प्रथम, राधा मोहिनी द्वितीय, मजहर और आदित्य तृतीय रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग के 32 किलो में वांशिक ने प्रथम, अरुषि दीक्षित ने द्वितीय, आराध्य और आष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
36 किग्रा में शिखा प्रथम, वीरा द्वितीय और स्वाति प्रजापति तृतीय रहे। 40 किग्रा सिद्धि ने पहला, खुशी ने दूसरा और नियति ने तीसरा स्थान जीता। 44 किग्रा में आराध्य साहू ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय और हुमैरा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इंडियन पैरा जूडो अकादमी बनी ओवरऑल विजेता