फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कल मनाया जाएगा भारतीय नववर्ष, दीपों से जगमग होगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय नववर्ष बुधवार को मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में जन जागरण अभियान के तहत सोमवार को भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति के संयोजक अभिषेक खरे के नेतृत्व में पांच हजार भारतीय नववर्ष किट का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं की टोलियों ने घर-घर पहुंचकर किट बांटी। इनमें चार दीपक, केसरिया ध्वज, रोली-चंदन और प्रसाद था।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि भगवा ध्वज लहराने के साथ और दीप प्रज्ज्वलन से हिंदी नववर्ष का स्वागत होगा। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के सहयोग से बुधवार को निरालानगर स्थित सरस्वती कुंज में शाम पांच बजे भारतीय नववर्ष महोत्सव और मां गायत्री दीपयज्ञ का आयोजन होगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि होंगे।

मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह नववर्ष के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य शामिल होंगे। संयोजक अभिषेक खरे ने बताया कि समिति का उद्देश्य केवल कैलेंडर बदलना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी में अपनी गौरवशाली सनातन परंपराओं के प्रति गर्व का भाव जगाना है। मौके पर कोषाध्यक्ष विमर्श कुमार रस्तोगी, मंत्री संजीव बालाजी श्याम जी अग्रवाल और मंत्री उषा अग्रवाल मंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें