फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपीते से डीएनए अलग कर 600 बच्चे दर्ज करेंगे गिनीज बुक में रिकॉर्ड

Fri, 05 Oct 2018 06:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञान महोत्सव में हिस्स लेते बच्चे
विज्ञापन

चौथे भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ-2018) में 5 से 8 अक्तूबर तक अपने अनुसंधान से अलग पहचान बना चुके देश-विदेश के प्रमुख वैज्ञानिक और तकनीकी शिक्षाविद प्रदेश के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


इस कड़ी में शहर के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में 600 बच्चे एक साथ पपीते से डीएनए अलग करने का प्रयोग कर नया गिनीज रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे। यह प्रयोग एक साल पहले चेन्नई में आयोजित तीसरे भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में एक हजार बच्चों द्वारा किया गया था, जिसे गिनीज बुक में स्थान दिया गया था। इसके अलावा एक साथ दो हजार बच्चों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण देने का रिकॉर्ड भी दर्ज करने का प्रयास किया जाएगा। 

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि देश में इनोवेशन और स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञान महोत्सव में देशभर से चुने गए करीब 200 स्टार्टअप आएंगे। इनसे युवाओं को सीखने का मौका मिलेगा कि कैसे छोटे-छोटे इनोवेशन और आइडिया को कमाई के अवसर में बदला जा सकता है।

800 महिला वैज्ञानिक व उद्यमी भी अपने शोध और तकनीकी विकास का प्रदर्शन विज्ञान महोत्सव में करेंगी। आयोजन मुख्य कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के अलावा गोमतीनगर रेलवे स्टेशन, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, नेशनल बॉटेनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें