फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: इंडियन आइडल 13 के विजेता ऋषि सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

Wed, 05 Apr 2023 02:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इंडियन आइडल 13 के विजेता ऋषि सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऋषि सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन आइडल 13 के विजेता ऋषि सिंह ने बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की और विजेता ट्रॉफी लेकर उनके साथ फोटो खिंचवाई।

विज्ञापन


ऋषि अयोध्या के रहने वाले हैं। उनकी जीत से अयोध्या में भी जश्न मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी ने ऋषि सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी।

ऋषि सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि ये मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं अयोध्या और यूपी का सम्मान रख पाया हूं। जिस दिन से इस ट्रॉफी को देखा तो लगा कि मुझे अयोध्या के लिए लाना है, आज वो कर पाया हूं। अपनी ये खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।
विज्ञापन


अरिजीत सिंह को बताया रोल मॉडल
उन्होंने कहा कि अरिजित सिंह मेरे रोल मॉडल हैं। मैं शुरू से उन्हें फॉलो करता आया हूं। मेरा मानना है कि आप क्या करना चाहते हैं, यदि आपका लक्ष्य स्पष्ट है तो आप उसी को फॉलो करें, उसी के अनुसार अपने आपको ढालें। मैंने यही किया, अरिजित सिंह को देख-सुनकर खुद में निखार लाने की कोशिश की

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें