फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती बोलीं- वायुसेना के पायलट को सकुशल वापस लाने के लिए जी-जान लगा देने की जरूरत

Thu, 28 Feb 2019 02:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भारतीय वायुसेना के अफसर के पाकिस्तान के कब्जे में होने पर चिंता जताते हुए कहा कि इस समय देश की सरकार को उन्हें सकुशल वापस लाने के लिए पूरी जी-जान लगा देनी चाहिए, तभी देश की जनता को चैन मिलेगा।

विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने मोदी सरकार पर तंज भी कसा और कहा कि एक ऐसे वक्त में जब देश में संकट के बादल छाए हैं तब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करना हास्यास्पद ही नहीं बल्कि देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन








इसके पहले भी विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी पर भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें