फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबों के शहर लखनऊ को मिली अंडर-23 भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज की मेजबानी

Thu, 12 Sep 2019 01:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ का इकाना स्टेडियम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। भारी बारिश के चलते रायपुर में प्रस्तावित भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-23 वनडे सीरीज को लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया है। पांच मैचों की सीरीज 19 से 27 सितंबर के बीच शहर के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेली जाएगी।

विज्ञापन


इस सीरीज के लिए भारतीय टीम 15 सितंबर को राजधानी पहुंचेंगी और 16 सितंबर को स्टेडियम में ट्रेनिंग करने उतरेगी। इस कड़ी में मेहमान बांग्लादेश की टीम 17 सितंबर को लखनऊ आकर 18 को अटल स्टेडियम में अभ्यास करने पहुंचेगी।

लखनऊ के इस नवनिर्मित स्टेडियम में अब तक हुए अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की बात की जाए तो यह लखनऊ में तीसरा आयोजन होगा। शुरुआत पिछले साल अक्टूबर माह में भारत ए, बी के अलावा नेपाल और अफगानिस्तान के बीच चतुष्कोणीय सीरीज के साथ  हुई थी।
विज्ञापन


इसके ठीक एक माह बाद स्टेडियम अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले के सफल आयोजन का गवाह बना, जिसमें टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला गया। मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के धमाकेदार शतक की बदौलत जीत दर्ज की।

'आधिकारिक रूप से अफगानिस्तान का होम ग्राउंड घोषित कर दिया जाएगा'

यहां होने वाले आयोजनों की बात की जाए तो अगले कुछ दिनों में स्टेडियम को आधिकारिक रूप से अफगानिस्तान का होम ग्राउंड घोषित कर दिया जाएगा, जो अभी तक देहरादून था।

इस संबंध में एमओयू साइन होने के बाद यहां नवंबर माह में वेस्टइंडीज और अफगान टीम के बीच तीन टी-20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच होना प्रस्तावित है। इसके अलावा अगले साल 15 मार्च को भारत और दक्षिण अफ्रीकी टीम के बीच एक वनडे मुकाबला भी स्टेडियम में खेला जाएगा।

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा का कहना है, ‘बीसीसीआई से स्टेडियम प्रबंधन को भारत और बांग्लादेश की अंडर-23 टीमों के बीच होने वाली वनडे सीरीज की मेजबानी की जानकारी मिल गई है। समय कम है, लेकिन हमारी तैयारियां पूरी है। उम्मीद है कि हम इस चुनौती को सफलता से पार कर सकेंगे।’
विज्ञापन

यूपी के प्रियम गर्ग को सौंपी गई, भारतीय टीम की कमान

वनडे सीरीज के लिए युवा के प्रतिभाशाली युवा रणजी क्रिकेटर प्रियम गर्ग को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है, जिन्होंने पिछले रणजी सत्र में इकाना स्टेडियम में त्रिपुरा के खिलाफ यूपी की ओर से दोहरा शतक ठोंककर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था। यह उनके प्रदर्शन का कमाल था, जिसकी बदौलत गर्ग को भारतीय अंडर-23 क्रिकेट टीम की कमान सौंपी गई है।

टीम में उनके अलावा यूपी से विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल कार्तिक त्यागी और माधव कौशिक को शामिल किया गया है। अन्य खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, बीआर शरथ, समर्थ व्यास, ऋतविक रॉय चौधरी, कुमार सूरज, अजीत सेठ, शुभंग हेगड़े, ऋतिक शोकीन, दुष्यंत सोनी, अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बरार को चयनित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें