बीकेटी के एसआर कॉलेज में युवा सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्
बख्शी का तालाब। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था आज विश्व में चौथे नंबर पर है। युवाओं की भागीदारी से इसे विश्व में पहले नंबर पर लाया जा सकता है। इसके लिए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प अभियान के माध्यम से युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।
वह भाजपा युवा मोर्चा की ओर से एसआर कॉलेज में बुधवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित सम्मेलन में बोल रहे थे। कोरोना महामारी के दौरान भारत में बनी वैक्सीन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि किस प्रकार स्वदेशी वैक्सीन के माध्यम से विश्व भर में लोगों की जान बचाई जा सकी। सम्मेलन को युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय धीरू और भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य ने संबोधित करते हुए उपस्थित युवाओं को 12 संकल्प दिलाए। सम्मेलन में मलिहाबाद की विधायक जय देवी कौशल, विधायक अमरेश कुमार, जिला मीडिया विवेक सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री शुभम पाल सहित युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।