फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-वेस्टइंडीज: वनडे के बाद अब टी-20 फतह करने की तैयारी, लखनऊ में पहला मैच; कुलदीप यादव पर निगाहें

Sun, 04 Oct 2026 07:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

India-West Indies tour: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच लखनऊ में खेला जाएगा। अब तक यहां खेले गए सभी मैचों में भारतीय टीम विजेता रही है। 
विज्ञापन
मंगलवार को होगा मैच। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इकाना स्टेडियम में अभी तक खेले सभी तीन मुकाबलों में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया बुलंद हौसलों के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत से आगाज करने उतरेगी। इकाना का पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी भारत और विंडीज के बीच छह नवंबर वर्ष 2018 में खेला गया था, जो रोहित शर्मा की कप्तानी शतकीय पारी के लिए लंबे समय तक याद रखा जाएगा। 

विज्ञापन


आठ साल के अंतराल के बाद दोनों टीमों के बीच होने वाला यह टी-20 मुकाबला रनों से भरा रहेगा, जहां पावर हिटर्स का जलवा देखने को मिलेगा। टी-20 क्रिकेट की बात की जाए तो इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रदर्शन धमाकेदार रहा। टीम ने यहां विंडीज को 71 रन से हराने के अलावा न्यूजीलैंड (29 जनवरी 2023) को छह विकेट और श्रीलंका (24 फरवरी 2022) को 62 रन के बड़े अंतर से हरा चुकी हैं। 

ऐसे में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन की तगड़ी बल्लेबाजी के आगे विंडीज के गेंदबाजों की अग्निपरीक्षा होगी। भारतीय टीम कप्तान श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे बल्लेबाजी क्रम को और भी मजबूत बनाते हैं। टीम की गेंदबाजी की बात करें तो पेसर अर्शदीप सिंह की अगुवाई में स्पीडस्टार मयंक यादव और हरफनमौला अक्षर पटेल परेशानी का सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन


कुलदीप पर रहेगी नजर
टीम इंडिया के टी-20 एकादश में शामिल स्पिनर कुलदीप यादव पर सबकी नजर होगी। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले इन चाइनामैन गेंदबाज ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में काफी क्रिकेट खेली है, जिसका उन्हें खासा अनुभव होगा। इकाना स्टेडियम में आठ साल पहले हुए टी-20 मुकाबले में कुलदीप यादव भारतीय टीम का हिस्सा थे। मुकाबले में उन्होंने दो अहम विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में टीम प्रबंधन उन्हें मौका देकर आजमा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें