फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया का जीत से आगाज, वनडे सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को हराया

Fri, 20 Sep 2019 06:03 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आर्यन जुयाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

टीम इंडिया की अंडर-23 टीम ने बांग्लादेश को 34 रन से हराते हुए पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। भारत के 192 रन के जवाब में बांग्लादेशी टीम 158 रन बनाकर आउट हो गई। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में दोनों टीमों के गेंदबाजों का दबदबा रहा। विजेता टीम से यूपी के आर्यन जुयाल ने 86 गेंदों पर 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि शुभंग, ऋतिक और यशस्वी ने दो-दो विकेट हासिल किए।

विज्ञापन


बांग्लादेशी गेंदबाजी में उलझे मेजबान 
इससे पहले बांग्लादेश टीम के कप्तान मो. सैफ हसन ने टास जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पारी की तीसरी ही गेंद पर बांग्लादेशी पेसर हैदर रॉनी ने भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी भूपेंद्र जायसवाल (0) का स्टंप उखाड़ दिया। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए बीआर शरथ ने माधव के साथ पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 64 रन तक ले गए। यहां शरथ 57 गेंदों पर 42 रन की उपयोगी पारी खेलकर शफीकुल इस्लाम की गेंद पर अली अमीन द्वारा लपके गए। कुछ देर के बाद माधव कौशिक (20) और कप्तान प्रियम गर्ग (4) हसन मिर्जा का शिकार बने। 

आर्यन ने अहम पारी खेली
एक समय भारतीय टीम ने 99 रन पर पांच विकेट खो दिए। यहां आर्यन जुयाल ने एक छोर पर लंगर डालते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 86 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। टीम से दूसरे छोर विकेट नियमित रूप से गिरते रहे। भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 192 रन बनाए। बांग्लोदश की ओर से मेंहदी हसन मिर्जा ने 29 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जबकि अबू हैदर और मो. सैफ दो-दो विकेट लेने में सफल रहे। 

विज्ञापन

आसान लक्ष्य के आगे बिखरी बांग्लादेश की टीम 

team india - फोटो : amar ujala
193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दो रन योग पर शब्बीर हुसैन खाता खोले बगैर सौरभ दुबे का शिकार बने। अभी टीम का स्कोर 21 रन की पहुंचा था कि टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज मो. सैफ हसन छह रन के निजी योग पर अतित सेठ की गेंद पर बोल्ड हुए। 45 रन के योग पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद अरीफुल हक ने 38 और मेंहदी हसन मिर्जा ने 20 रन बनाकर पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनके आउट होते ही बांग्लादेशी टीम दबाव में आ गई और नौ विकेट खोकर 158 रन बना सकी। 

जाकिर के चोटिल होते ही मेहमान की उम्मीदें भी टूटी
हालांकि बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन शीर्षक्रम पर जाकिर हसन ने एक छोर संभाला और टिककर बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम की आस बनाए रखी। 48 रन के निजी योग पर उन्हें रन लेते वक्त पैरों में खिंचाव आ गया और मुश्किल वक्त मे उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। यहां बांग्लादेशी टीम की जीत की संभावनाएं धूमिल हो गई। 
विज्ञापन

इकाना स्टेडियम के ड्रेनेज सिस्टम का जवाब नहीं 

ekana cricket stadium lucknow - फोटो : amar ujala
बुधवार और बृहस्पतिवार को शहर में हुई बारिश को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले पहले वनडे के समय से शुरू होने की आस कम ही थी, लेकिन शुक्रवार को मुकाबला तय समय से शुरू हो गया। इसके लिए स्टेडियम के बेहतरीन ड्रेनेज सिस्टम की सराहना करनी होगी, जिसकी बदौलत निर्धारित समय से मैच शुरू हो पाया। इस दौरान लाल मिट्टी वाली विकेट भी शानदार चली, जहां बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया। 

पर दर्शकों का रहा टोटा
50 हजार की कुल क्षमता वाले स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में दर्शकों का टोटा रहा। दरसअल, भारतीय अंडर-23 क्रिकेट टीम में कोई बड़ा खिलाड़ी नहीं शामिल हुआ। इस कारण यहां आकर मैच देखने में प्रशंसकों ने रुचि नहीं दिखाई, जबकि यहां कोई भी प्रवेश शुल्क भी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें