कैसरबाग से रात 9:30 बजे रवाना होगी और बाराबंकी कैसरगंज, बहराइच, नानपारा, रुपैडिहा होते हुए आधी रात के बाद दो बजे नेपालगंज पहुंचेगी। नेपाल गंज से यह बस सुबह 8:00 बजे चलेगी जो रूपैडिहा, नानपारा, बहराइच, कैसरगंज, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के आलमबाग स्टेशन पर दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी।
भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा कोरोना काल के दौरान बंद हो गई का मंगलवार फिर से शुभारंभ हुआ। जनरथ एसी बस सेवा कैसरबाग से मंगलवार रात सवारी लेकर नेपालगंज के लिए रवाना हुई। यह बस कैसरबाग से नेपालगंज वाया रूपैडिहा होकर चलेगी, मगर वापसी में कानपुर तक जाएगी।
विज्ञापन
अवध डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएन गोस्वामी ने बताया कि कैसरबाग से नेपालगंज के बीच 193 किमी है। कैसरबाग से रात 9:30 बजे रवाना होगी और बाराबंकी कैसरगंज, बहराइच, नानपारा, रुपैडिहा होते हुए आधी रात के बाद दो बजे नेपालगंज पहुंचेगी। नेपाल गंज से यह बस सुबह 8:00 बजे चलेगी जो रूपैडिहा, नानपारा, बहराइच, कैसरगंज, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के आलमबाग स्टेशन पर दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी। आलमबाग से यह बस कानपुर जाएगी। कैसरबाग से नेपालगंज का एक यात्री को 355 रुपये किराया चुकाना होगा।