अखिलेश ने कहा कि जाति आधारित जनगणना होने पर ही सबको आनुपातिक आधार पर भागीदारी मिल सकती है। सामाजिक न्याय की लड़ाई समाजवादी लंबे समय से लड़ रहे है। भाजपा सिर्फ भटकाने और बांटने का काम करती है। वह स्वार्थ साधने के लिए किसी सीमा तक जा सकती है। उसे विकास में दिलचस्पी नहीं है।