फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगी महाहड़ताल की महाबैठक

Sat, 16 Nov 2013 10:17 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी अधिकार मंच शनिवार को बैठक कर तय करेगा कि हड़ताल के दौरान कब और किस तरह से आकस्मिक सेवाओं को बंद किया जाए।
विज्ञापन


आकस्मिक सेवाएं चरणबद्ध तरीके से बंद की जाएंगी। अधिकार मंच के महासचिव शिवबरन सिंह यादव ने बताया कि 15 नवंबर के बाद से रोडवेज व अस्पताल जैसी आवश्यक सेवाएं भी हड़ताल में शमिल करने की योजना थी।

इसी के तहत 16 नवंबर को पहले अधिकार मंच के नेताओं की बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
मंच के प्रवक्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रोडवेज के ड्राइवर व क्लीनर सहित कई लोग हड़ताल में आने के लिए तैयार हैं।
कई संगठनों का समर्थनराजस्व निरीक्षक संघ ने भी गुरुवार को बेमियादी हड़ताल के समर्थन का ऐलान किया। संघ के अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ दीक्षित ने कहा कि तीसरे दिन उन लोगों ने भी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


उधर, समाज कल्याण विकास संघ और उत्तर प्रदेश सिंचाई कार्मिक महासंघ ने भी हड़ताल का समर्थन किया है।जल निगम का डिप्लोमा इंजीनियर्स संगठन भी हड़ताल पर है।
विज्ञापन


महामंत्री आरपी गुप्ता ने कहा कि सरकार ने यदि मांगें नहीं मानी तो वे ग्रामीण पेयजल योजना से संचालित हो रही पेयजल व्यवस्था ठप कर देंगे।

सिंचाई संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी व महामंत्री शिशुपाल सिंह ने कहा कि उनके संगठन में आने वाले सींचपाल, नलकूप चालक व सींच पर्यवेक्षक पूरी तरह से हड़ताल में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें