फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से अभद्रता: एक्शन में सरकार, डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी हटाए गए, थानेदार समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 01 Aug 2024 11:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

गोमतीनगर में बुधवार को मरीन ड्राइव पुल के पास युवती से छेड़छाड़ कर अश्लीलता करने के मामले में सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। गोमतीनगर थानेदार समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए। 
विज्ञापन
उत्पातियों ने युवती को नीचे गिरा दिया था। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर में बुधवार को मरीन ड्राइव पुल के पास युवती से छेड़छाड़ कर अश्लीलता करने के मामले में मुख्यमंत्री की सख्ती पर बृहस्पतिवार को डीसीपी पूर्वी, एडीसीपी पूर्वी, एसीपी गोमतीनगर को हटा दिया गया। वहीं, गोमतीनगर इंस्पेक्टर समेत अंबेडकर पार्क चौकी के सभी पुलिसकर्मी (दो दरोगा व दो सिपाही) निलंबित कर दिए गए। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


अब तक ये 16 हो चुके हैं गिरफ्तार..
पहले दिन: पवन यादव, सुनील कुमार

बृहस्पतिवार को...
मोहम्मद अरबाज, विराज साहू, अर्जुन अग्रहरि, रतन गुप्ता, अमन गुप्ता, अनिल कुमार, प्रियांशु शर्मा, आशीष सिंह, विकास भंडारी, मनीष कुमार सरोज, अभिषेक तिवारी, कृष्णकांत गुप्ता, जयकिशन और अभिषेक साहू गिरफ्तार किये गए। 
 
ये था पूरा मामला
बुधवार दोपहर तेज बारिश के बाद मरीन ड्राइव पुल के नीचे जलभराव हो गया था। यहां 30-40 युवकों ने जमकर अराजकता करते हुए गाड़ियों में पानी उड़ेला था। इस दौरान वहां से दोस्त के साथ गुजर रही युवती से छेड़छाड़ कर अश्लीलता भी की थी। उसे पानी में भी गिरा दिया था।
विज्ञापन


घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पवन यादव व सुनील कुमार को गिरफ्तार किया था। दिनदहाड़े पॉश इलाके में इतनी बड़ी वारदात पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। बृहस्पतिवार को शासन के आदेश पर डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह, एडीसीपी पूर्वी अमित कुमावत, एसीपी गोमतीनगर अंशु जैन को हटा दिया गया। उधर, गोमतीनगर इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय, अंबेडकर पार्क पुलिस चौकी के प्रभारी दरोगा ऋषि विवेक, दरोगा कपिल कुमार, सिपाही धर्मवीर और सिपाही वीरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया।

शशांक सिंह को बनाया गया डीसीपी पूर्वी
आईपीएस शशांक सिंह को डीसीपी पूर्वी, पंकज सिंह को एडीसीपी पूर्वी और विकास जायसवाल को एसीपी गोमतीनगर बनाया गया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी को गोमतीनगर थानेदार की जिम्मेदारी दी गई। सभी अफसरों ने तत्काल कार्यभार संभालकर कार्रवाई शुरू की। हटाए गए डीसीपी प्रबल प्रताप सिंह को यूपी 112, एडीसीपी अमित कुमावत को मुख्यालय और अंशु जैन को एसीपी महिला अपराध के पद पर तैनाती दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें