फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND Vs ENG World Cup: इकाना में लाल मिट्टी वाली पिच पर खेला जाएगा मैच, अश्विन को मिल सकता है मौका

Fri, 27 Oct 2023 06:54 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप का मैच रविवार को इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम ने गुरुवार को स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। साथ ही पिच को लेकर भी प्रबंधन के साथ चर्चा की। 
विज्ञापन
आर अश्चिवन ने लखनऊ में किया अभ्यास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वकप 2023 में लगातार पांच मुकाबले जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज टीम इंडिया की अगली चुनौती मौजूदा विश्वविजेता इंग्लैंड टीम होगी। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 29 अक्तूबर को होने वाले इस मुकाबले को जीतकर जहां टीम इंडिया सेमीफाइनल का टिकट पक्का करना चाहेगी तो दूसरी ओर संघर्ष कर रही इंग्लैंड के सामने यह मैच जीतकर विश्वकप में अपनी संभावनाएं बनाए रखने का लक्ष्य होगा। इंग्लैंड की टीम शुक्रवार दोपहर लखनऊ आ जाएगी।

विज्ञापन


अश्विन को मिलेगा लखनऊ में मौका!
29 को इकाना में होना वाला यह मैच लाल मिट्टी वाली पिच पर खेला जा सकता है। ऐसे में टीम प्रबंधन एक तेज गेंदबाज को कम कर अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका दे सकता है। जहां तक शार्दुल ठाकुर का सवाल है तो उन्हें धर्मशाला वाले मैच की तरह बेंच पर बैठना पड़ सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए इस मुकाबले की तरह टीम प्रबंधन पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों को लखनऊ में उतर सकता है।

फुटबॉल खेलकर वार्मअप, फिर नेट्स पर अभ्यास
मुकाबले के लिए बुधवार रात लखनऊ पहुंचने वाली भारतीय टीम बृहस्पतिवार को इकाना स्टेडियम पहुंची। अभ्यास सत्र की शुरुआत खिलाड़ियों ने मुख्य स्टेडियम में फुटबॉल खेलकर की। रोहित, कोहली और अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ी एक टीम में दिखे तो केएल राहुल और शुभमन गिल ने दूसरी टीम से जोर आजमाइश की।
विज्ञापन


इस दौरान तेज गेंदबाज बुमराह क्षेत्ररक्षण करते देखे गए। 45 मिनट क्षेत्ररक्षण के अभ्यास के बाद खिलाड़ियों ने बी ग्राउंड का रुख किया। यहां बल्लेबाजी और गेंदबाजी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान स्थानीय क्रिकेटर भी नेट्स से जुड़े, जिन्होंने कोहली, रोहित, राहुल को देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास कराया।

विज्ञापन

टीम इंडिया को वनडे में पहली जीत की तलाश

world cup 2023 - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया ने अभी तक इकाना स्टेडियम में दो टी-20 और एक वनडे मैच खेला है। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ जहां भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की तो वनडे में शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम को दक्षिण अफ्रीका से नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में मेजबान टीम इकाना स्टेडियम में पहला वनडे जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।

लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम
इकाना स्टेडियम में अभी तक हुए विश्वकप के तीन मुकाबलों की बात की जाए तो अभी तक बल्लेबाजों को खासी मदद मिली है। चूंकि देर शाम ठंड बढ़ गई है। ऐसे में ओस गिरने पर लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए जीत की संभावना ज्यादा होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें