टीम इंडिया ने अभी तक इकाना स्टेडियम में दो टी-20 और एक वनडे मैच खेला है। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ जहां भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की तो वनडे में शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम को दक्षिण अफ्रीका से नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में मेजबान टीम इकाना स्टेडियम में पहला वनडे जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।
लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम
इकाना स्टेडियम में अभी तक हुए विश्वकप के तीन मुकाबलों की बात की जाए तो अभी तक बल्लेबाजों को खासी मदद मिली है। चूंकि देर शाम ठंड बढ़ गई है। ऐसे में ओस गिरने पर लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए जीत की संभावना ज्यादा होगी।