फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बारिश का कहर: गंगा और यमुना लगातार उफान पर, बाढ़ का खतरा बढ़ा, कई जिलों में रेड अलर्ट

Sat, 15 Jul 2023 07:58 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में हो रही लगातार बारिश से अब बाढ़ का खतरा बन रहा है। गंगा और यमुना दोनों ही नदियां उफान पर है। बारिश अभी जारी रहेगी। कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। 
 
विज्ञापन
Flood in UP - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार बारिश के चलते गंगा और यमुना अभी उफान पर हैं। सरयू भी कई जिलों में अपना रौद्र रूप दिखा रही है तो उधर राप्ती का वेग भी अब प्रभावित करने लगा है। बरसाती नदियां अलग से बाढ़ का रूप ले रही हैं। आने वाले दिनों में भी इसी तरह के हालात रहने वाले हैं। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक अभी 17 और 18 जुलाई तक बदायूं जिले में गंगा, शामली में यमुना के जलवृद्धि के कारण अत्यधिक बाढ की आशंका है। इन दोनों जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में आठ जिलों में 30 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

विज्ञापन


नदियों का स्तर बढ़ने से कई जिलों में बाढ़ का खतरा बरकरार है। बदायूं में गंगा का जल स्तर उच्च स्तर पर है। बाराबंकी और फर्रुखाबाद में सरयू सामान्य से काफी ऊपर बह रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने और राहत व बचाव कार्यों की जानकारी के लिए मैदान में उतरे। उन्होंने सहानपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। इधर, शाहजहांपुर और हापुड़ जिले में गंगा तथा बरेली और मुरादाबाद में रामगंगा सामान्य से काफी ऊपर बह रही हैं। 

अयोध्या में भी सरयू का जल स्तर सामान्य से ऊपर है। बलरामपुर में राप्ती का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे स्थिति विकट होती जा रही है। बहराइच में राप्ती भयावह रूप धारण करती जा रही है। उधर मथुरा में यमुना का जल स्तर भी बढ़ रहा है। उधर दिल्ली में यमुना का स्तर उच्च होने के कारण एनसीआर के यमुना तट के जिलों में भी स्थिति खराब है। अगले कई दिनों तक बारिश की आशंका के कारण खतरा अभी बना हुआ है। गंगा कचला ब्रिज (बदायूँ), यमुना मावी मुजफ्फरनगर में खतरे के जलस्तर से उपर बह रही है ।
विज्ञापन


इस सप्ताह इन जिलों में भीषण बारिश

प्रदेश के 19 जिलों में इस सप्ताह अब तक अत्यधिक बारिश हो चुकी है। 13 जिले ऐसे हैं जिनमें सामान्य से अधिक बारिश हुई तो 19 जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई है। 19 जिलों में न्यून जबकि पांच जिलों में अब भी अति न्यून बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में मैनपुरी, मुरादाबाद, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, कासगंज, संभल, महाराजगंज में 30 एमएम से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रेड अलर्ट - शामली, बदायूं
आरेंज अलर्ट - शाहजहांपुर, बाराबंकी, हापुड़, मुरादाबाद
येलो अलर्ट - अयोध्या, बलरामपुर, बरेली, फर्रुखाबाद, मथुरा, बहराइच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें