फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा जेल में बढ़ाई गई सतर्कता, जेल अधीक्षक तैनात

Sun, 16 May 2021 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दरअसल बांदा जेल में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी बंद है। मुख्तार को जब से पंजाब से यूपी लाया गया है, तब से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
बांदा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट की घटना के बाद अब बांदा जेल में शासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। यहां नए जेल अधीक्षक की तैनाती की गई है। उन्नाव जेल के जेल अधीक्षक एके सिंह को बांदा जेल का अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। अभी तक बांदा जेल में जेल अधीक्षक का पद खाली चल रहा था। यहां का काम जेलर प्रमोद कुमार देख रहे थे। 

विज्ञापन


दरअसल बांदा जेल में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी बंद है। मुख्तार को जब से पंजाब से यूपी लाया गया है, तब से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ऐसे में चित्रकूट की घटना और उसमें भी मुख्तार अंसारी के करीबी की हत्या के बाद जेल प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके मद्देनजर न सिर्फ बांदा में नए जेल अधीक्षक की तैनाती की गई, बल्कि उन्हें तत्काल पहुंचकर चार्ज संभालने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जेल के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें