लखनऊ। राजधानी स्थित इंजीनियर्स भवन में शनिवार को यूपी में ड्रोन व रोबोटिक्स के निर्माण और उसकी उपयोगिता के विषय पर चर्चा हुई। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की तरफ से आयोजित सेमिनार में अतिथियों ने कृषि, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्र में ड्रोन और रोबोटिक्स तकनीकी की बढ़ती उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के अध्यक्ष वीबी सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्रांति का दौर है। हमें ड्रोन नियम, विनिर्माण में रोबोटिक्स, स्वायत्त प्रणाली जैसे विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है।
आईआईटी कानपुर एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के डॉ. अभिषेक प्रोफेसर ने बताया कि प्रदेश में प्रौद्योगिकी की स्थिति का आकलन करने के साथ ही ड्रोन और रोबोट के निर्माण और उसी उपयोगिता को समझना जरूरी है। (संवाद)