उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने चार्टर्ड बसों के किराए में बढ़ोतरी कर दी है। परिवहन निगम अब तक 400 किमी. प्रतिदिन के एवज में 20,324 रुपये वसूलता था, जिसे बढ़ाकर 21,340 रुपये कर दिया गया है।
परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा ने बताया कि चार्टर्ड बसों की संशोधित दरों का सर्कुलर जारी कर दिया गया है। जीएसटी लगने की वजह से इसमें कुछ बढ़ोतरी हुई है। पहले 400 किमी. प्रतिदिन के हिसाब से 20,324 रुपये खर्च करने पड़ते थे।
वहीं अब इसके लिए 1,016 रुपये जीएसटी जोड़कर 21,340 रुपये लिए जाएंगे। चार्टर्ड बस 400 किलोमीटर से अधिक चलती है तो 51.35 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त चार्ज देना होगा। 400 किलोमीटर की दूरी जिस डिपो की बस है, उसकी कार्यशाला से जोड़ी जाएगी।