फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हिम्मत कैसे हुई कार रोकने की, निपटवा दूंगी’

विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज चौराहे पर सोमवार दोपहर सिग्नल तोड़कर भाग रही कानपुर में आयकर विभाग के एक अफसर की पत्नी की कार जैसे ही सीओ ट्रैफिक ने पकड़ी तो वे भड़क उठीं। कहा ‘आपको पता है, मैं आयकर अफसर की पत्नी हूं, हिम्मत कैसे हुई कार रुकवाने की।
विज्ञापन


ट्रैफिक सिग्नल अकेले मैंने नहीं तोड़ा। मैं आपकी शिकायत अफसरों से करके निपटवा दूंगी’। सीओ ट्रैफिक ने उनकी एक न सुनी और कार का चालान कर दिया। इस दौरान महिला ने पंद्रह मिनट तक चौराहे पर हंगामा किया।

हजरतगंज चौराहे पर दोपहर सवा तीन बजे विधानसभा मार्ग की तरफ से कार में सवार होकर कानपुर में आयकर विभाग के एक अफसर की पत्नी अपने चालक संग नरही की ओर सिग्नल तोड़कर भागी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घेराबंदी कर रुकवाई कार

सीओ ट्रैफिक अवनीश मिश्रा ने घेराबंदी करके कार रुकवा ली। कार से उतरते ही अफसर की पत्नी सीओ ट्रैफिक से भिड़ गई। दोनों के बीच तीखी झड़प हुई। अफसर की पत्नी ने सीओ ट्रैफिक पर रौंब गांठना शुरू किया। सीओ ट्रैफिक ने सख्ती की तो महिला ने अभद्रता का आरोप लगाया।

करीब पंद्रह मिनट तक हंगामा चला। इसके बाद सीओ ट्रैफिक ने कार का चालान कर दिया। महिला धमकी देते कार में सवार होकर निकल गई। महिला ने सीओ ट्रैफिक पर अभद्रता व गालीगलौज का आरोप लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें