फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटकॉइन के निवेशकों पर इनकम टैक्स का शिकंजा, विभाग ने नोटिस भेजना शुरू किया

Wed, 24 Jan 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन

बिटकॉइन में बड़ी रकम निवेश करने वालों को इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक विभाग के पास यूपी और उत्तराखंड के करीब 2000 ऐसे लोगों की लिस्ट है जो काफी दिनों से कालाधन बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी में खपा रहे हैं।

विज्ञापन


इनमें लखनऊ के ही करीब 150 से 200 लोगों के नाम शामिल हैं। आयकर विभाग के आईटी सेल की काफी दिनों से इन पर नजर थी। अब इन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं।

मोदी सरकार की सख्ती के चलते कालाधन खपाने के लिए लोगों ने निवेश के नये रास्ते ढूंढने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए सबसे मुफीद और सुरक्षित जगह उन्हें बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी लग रही है। बिटकॉइन की तेजी से बढ़ती कीमत से भी ऐसे लोग इसकी तरफ लोग आकर्षित होने लगे। इनमें नेता, मंत्री, उद्योगपति, नौकरशाह, बड़े बिल्डर्स, भू-माफिया सभी शामिल हैं।

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक इसकी जानकारी विभाग को भी है। जिसके बाद आयकर महानिदेशक कार्यालय बेंगलुरु की आईटी सेल ने गुपचुप तरीके से देशभर में ऐसे लोगों की सर्च करनी शुरू की जिन्होंने बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी में भारी भरकम निवेश किया है। इनकी जानकारी अलग-अलग आयकर महानिदेशालयों को भेज दी गई है।

विज्ञापन

जानिए क्या है क्रिप्टोकरेंसी

- फोटो : demo
आज दुनिया भर में 1000 से ज्यादा क्रिप्टोकरेंसी मौजूद हैं। लेकिन उनमें से कुछ ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। इनमें जो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है वो है बिटकॉइन और इसे सबसे ज्यादा इस्तेमाल भी किया जाता है।

बिटकॉइन के अलावा जो क्रिप्टोकरेंसी डिजिटल लेनदेन में इस्तेमाल होती है वो है डैश, रेडकॉइन, सिया कॉइन, एथरियम, लाइटकॉइन, रिपल, सिस्कॉइन, वॉइस कॉइन, मोनेरो। भारत में अभी क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी मान्यता नहीं मिली है।

सबसे ज्यादा नोएडा और गाजियाबाद के निवेशक
लिस्ट में यूपी और उत्तराखण्ड के करीब 2000 लोगों के नाम शामिल हैं जिन्होंने बिटकॉइन में काफी ज्यादा निवेश किया है। इसमें सबसे ज्यादा लगभग 400 से 500 लोग सिर्फ नोएडा और गाजियाबाद के ही हैं। इसमें ज्यादातर भू-माफिया और बिल्डर हैं। आयकर विभाग की नोटिस के बाद इनमें खलबली मच गई है। विभाग जल्द ही इनकी धरपकड़ शुरू करने वाला है।
विज्ञापन

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश की वजह

- फोटो : demo
यह एक डिजिटल करेंसी है इसलिए इसमें धोखाधड़ी की गुंजाइश कम।
ज्यादा पैसे वालों के लिए इसमें निवेश करना फायदेमंद क्योंकि इसमें तेजी से उछाल आता है।
ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी के लिए वॉलेट उपलब्ध है जिसके कारण ऑनलाइन खरीददारी और पैसे का लेनदेन आसान होता है।
क्रिप्टोकरेंसी को कोई अथॉरिटी कंट्रोल नहीं करती जिसके कारण नोटबंदी और मुद्रा अवमूल्यन का खतरा नहीं रहता।
क्रिप्टोकरेंसी पैसे को छुपाकर रखने का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है। कोई भी क्रिप्टोकरेंसी खरीदकर उसे डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित रख सकता है।
क्रिप्टोकरेंसी पूरी तरह से सुरक्षित है क्योंकि उसके लिए केवल ऑथेंटिकेशन रखने की आवश्यकता होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें