फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अतीक के गुर्गे के नौकर की संपत्तियों की आयकर विभाग ने मांगी जानकारी, करीब 80 करोड़ की है प्रॉपर्टी

Mon, 20 Jan 2025 08:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

माफिया अतीक अहमद ने अपने गुर्गे के नौकर सूरजपाल के नाम से करीब 80 करोड़ रुपये की भूमि खरीदी थी। इसकी पुष्टि प्रयागराज के जिलाधिकारी की जांच में हुई थी।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने प्रयागराज जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा माफिया अतीक अहमद की जब्त की गई संपत्तियों का ब्योरा मांगा है। इस बाबत आयकर विभाग की बेनामी यूनिट ने जिला प्रशासन और कमिश्नरेट पुलिस को पत्र भेजा है। खासकर अतीक के गुर्गे अशरफ के नौकर सूरजपाल के नाम पर खरीदी गई 100 बीघा भूमि की जानकारी देने को कहा है, जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

विज्ञापन


बता दें कि प्रयागराज जिला प्रशासन द्वारा अतीक की संपत्तियों की जांच में सामने आया था उसने अपने गैंग के सदस्य मोहम्मद अशरफ, अपने नौकर सूरजपाल के नाम से करीब 100 बीघा जमीन खरीदी थी। इसकी पुष्टि पांच वर्ष पूर्व डीएम प्रयागराज द्वारा कराई गई जांच में हुई थी। अब इन संपत्तियों के बारे में आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई नए सिरे से जांच करने की तैयारी में है, ताकि इन्हें बेनामी संपत्ति एक्ट के तहत जब्त किया जा सके।

आयकर विभाग की जांच में सामने आ चुका है कि अतीक ने वर्ष 2018 से पहले भी सूरजपाल के नाम से कई संपत्तियों को खरीदा था। तमाम बेशकीमती संपत्तियों का मालिक होने के बावजूद सूरज पाल ने अपना आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया। सूरजपाल की पड़ताल करने पर पता चला कि वह पावभाजी बेचने और चौकीदारी का काम करता है और कुछ वर्षों के भीतर ही करोड़ों रुपये की संपत्तियों का मालिक बन गया था।
विज्ञापन


6 संपत्तियां हो चुकी हैं जब्त
बता दें कि आयकर विभाग ने डेढ़ साल पहले सूरजपाल के नाम पर खरीदी गईं अतीक की 6 बेनामी संपत्तियों को जब्त किया था, जिसके आदेश पर निर्णायक प्राधिकारी की मुहर भी लग चुकी है। इन संपत्तियों को 2.38 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। वहीं दूसरी ओर सूरजपाल के नाम पर खरीदी गई कई अन्य जमीनों को बाद में बेचने से मिली रकम को भी आयकर विभाग जल्द जब्त करने की कार्रवाई करने जा रहा है। अधिकारी उसके बैंक खाते से हुए ट्रांजेक्शन का पता लगा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें