फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में बनेंगे आय-निवास प्रमाण पत्र

Tue, 05 Aug 2014 01:21 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकनिर्माण, सिंचाई एवं राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को सपा मुख्यालय में प्रख्यात समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र जयंती की पूर्व संध्या पर सिटीजन चार्टर सख्ती से लागू करने का ऐलान किया।
विज्ञापन


कहा कि अब जन्म, आय और निवास प्रमाणपत्र एक सप्ताह में बनाकर देने होंगे। कोई अड़चन होने पर 15 दिन में बनाने होंगे।

प्रमाणपत्र बनने में देरी पर हर स्तर पर अफसरों को जवाब देना होगा। इस मौके पर मिश्र के व्यक्तित्व, कृतित्व, योगदान को रेखांकित करने वाली पहली ई-बुक (www.janeshwarji.in) का उन्होंने विमोचन किया।
Trending Videos

शिवपाल के आदर्श जनेश्वर मिश्र

शिवपाल ने कहा कि जनेश्वर आम आदमी की पीड़ा को समझते थे और चाहते थे कि उसका काम समय से हो।

उन्होंने पूरा जीवन समाजवाद और लोकतंत्र को मजबूत करने में लगाया। छोटे लोहिया के साथ अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि मिश्र हमारे अभिभावक और आदर्श थे।

समाजवादी दर्शन को हम लोगों ने उनके माध्यम से ही जाना। उन्होंने शिक्षक की तरह बहुत कुछ सिखाया। उनके मन में हमेशा गरीबों और कमजोरों के लिए पीड़ा रही है।
विज्ञापन

शिवपाल की उम्मीद

शिवपाल सिंह ने उम्मीद जताई कि ई-बुक को युवा पीढ़ी पढ़ेगी और सीखेगी।

इस अवसर पर काबीना मंत्री शिवाकांत ओझा, नारद राय, राजेंद्र चौधरी, एसआरएस यादव, समाजवादी चिंतन सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्र, जनेश्वर मिश्र की पुत्री मीना तिवारी, दामाद चंद्रशेखर तिवारी, धर्मानंद तिवारी, उपनिवेशवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राजू श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। इससे पहले दीपक मिश्र ने ई बुक के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें