फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुकरैल छठ घाट पर नई रेलिंग का लोकार्पण

विज्ञापन
नई रेलिंग का लोकार्पण करते विधायक।
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने रविवार को कुकरैल छठ पूजा घाट पर नई स्टील रेलिंग का लोकार्पण किया। 33 लाख रुपये के अन्य विकास कार्यों का भी शिलान्यास और लोकार्पण किया।
विज्ञापन


कुकरैल नदी के किनारे स्थित यह छठ पूजा घाट क्षेत्र के प्रमुख आस्था स्थलों में से एक है। हर वर्ष छठ पूजा के अवसर पर हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं। पुरानी सुरक्षा रेलिंग जर्जर होने के कारण श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों के फिसलने का खतरा बना रहता था। विधायक ने इस पर सिंचाई विभाग और वन विभाग से पत्राचार किया था। इसके बाद नई रेलिंग का निर्माण किया गया। इस दौरान इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड के सुगामऊ में 12.56 लाख रुपये की विधायक निधि से बनी सीसी सड़क और नाली का भी लोकार्पण हुआ। वहीं, विवेकानंदपुरी वार्ड में 20.43 लाख रुपये की विधायक निधि से होने वाले सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें