फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रक्षामंत्री राजनाथ ने योगी-गडकरी का कराया विशेष सम्मान, बोले- एक मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाएं

Fri, 14 Feb 2025 02:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow News: लखनऊ में शुक्रवार को 588 करोड़ की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ में एक महीने में 50 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। इस आयोजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन लाख करोड़ का लाभ होगा।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में और यूपी में जो भी विकास हो पाया है उसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का ही योगदान है। यही कारण है कि आज लखनऊ सहित पूरे प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट लग रहे हैं। रक्षामंत्री ने उनके योगदान के लिए वहां पर मौजूद नेता और कार्यकर्ताओं से खड़े होकर एक मिनट तक तालियां बजाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री द्वारा लखनऊ के लिए स्वीकृत किए गए प्रोजेक्ट का उल्लेख किया।

विज्ञापन


सीएम योगी बोले- महाकुंभ के आयोजन से यूपी की अर्थव्यवस्था को तीन लाख करोड़ का लाभ होगा
इसके पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ 13 जनवरी को प्रारंभ हुआ था। आज एक महीने बाद महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया है। यह नया उत्तर प्रदेश है जो कि इंफ्रास्ट्रक्चर और महाकुंभ के जरिये विकास का संदेश दे रहा है। महाकुंभ के बहाने लोगों को दबी हुई धार्मिक भावनाओं को अभिव्यक्त करने का मौका दिया। महाकुंभ के आयोजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को करीब तीन लाख करोड़ रुपये का लाभ होगा।

मुख्यमंत्री योगी लखनऊ में आयोजित 588 करोड़ रुपये की 114 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सहित भाजपा के कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : amar ujala
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने यूपी में रामराज्य स्थापित करने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि हमें अगर हमारे देश को विश्वगुरु बनाना है तो इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान देना होगा बिना इसके कोई भी प्रदेश विकास नहीं कर सकता है।

उन्होंने कहा कि व्यापारी उन्हीं प्रदेशों में निवेश करता है जहां सड़कें अच्छी हों। कानून व्यवस्था अच्छी हो और उनकी लॉजिस्टिक की कीमत कम हो। जब लॉजिस्टिक की कीमत कम होगी तो प्रदेश में निवेश होगा। अमेरिका और चीन के मुकाबले भारत में लॉजिस्टिक की कीमत काफी ज्यादा है। हमारी कोशिश है कि यह सिंगल डिजिट में आए जिससे कि देश-प्रदेश में निवेश बढ़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें