अयोध्या। कचहरी सीरियल ब्लास्ट केस में मंगलवार को फिर बचाव पक्ष की ओर से बहस की गई। मगर समय के अभाव के कारण बहस पूरी नहीं हो सकी। अब इसमें अगली पेशी नौ जुलाई नियत की गई है।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता जमाल अहमद ने बताया कि मंगलवार को कचहरी सीरियल ब्लास्ट केस की पेशी थी। इसके लिए सुरक्षा कारणों से मंडल कारागार में लगी विशेष अदालत में सुनवाई होती है।
अपर जिला जज अशोक कुमार के समक्ष बचाव पक्ष की ओर से बहस की गई। तीनों आरोपियों को पेश किया गया मगर समय कम होने के कारण बहस पूरी नहीं हो सकी। अब नौ जुलाई को अगली पेशी पर बहस होगी।