फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नए साल में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस पर फर्राटा भरने का मिलेगा सुख

विज्ञापन
निर्मार्णाधीन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के नए साल की शुरुआत से आम जनता के लिए खुलने की संभावना है। अधिकांश कार्य अंतिम चरण में है और शेष काम 31 दिसंबर तक पूरा करने का भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी दावा कर रहे हैं।सबसे बड़ी बाधा सरोजनीनगर में स्कूटर इंडिया के पास स्थित पावर ग्रिड के तीन टावर हैं, जो एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण में रोड़ा बने हुए हैं। इनकी शिफ्टिंग एक माह में पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे के निर्धारित रूट पर पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के तीन टावर आ रहे हैं, जिनसे सिंगरौली से सरोजनीनगर 400 केवीए उपकेंद्र तक बिजली आपूर्ति हो रही है। टावर न हटने के कारण एक्सप्रेसवे का मध्य भाग अधूरा रह गया है। कार्यदायी संस्था पीएनसी कंपनी के अनुसार, टावर शिफ्टिंग का काम जारी है। एक चरण की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। दो नए टावर भी तैयार हो गए हैं। तीसरा टावर भी इसी माह आने की उम्मीद है। तीनों टावर की शिफ्टिंग के बाद ही रुका हुआ निर्माण आगे बढ़ सकेगा।
200 मीटर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण शेष
परियोजना का कार्य संभाल रही पीएनसी कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी अंकुर जैन ने बताया कि एलिवेटेड फ्लाईओवर का केवल 200 मीटर का हिस्सा पावर ग्रिड टावरों की वजह से अधूरा है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक एक्सप्रेसवे से जुड़े सभी कार्य पूरे कर एनएचएआई को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन

रैंप, नाली और ड्रेनेज का काम तेज
एक्सप्रेसवे के नीचे शेष निर्माण की गति बढ़ा दी गई है। बंथरा के शिवपुरा में रैंप से जुड़े विवाद का निपटारा हो चुका है। सर्विस लाइन, दोनों ओर नाली, रैंप, ड्रेनेज और पौधशाला का काम जारी है। यह सभी कार्य भी दिसंबर में पूरे होने की उम्मीद है।
फैक्ट शीट
63 किमी लंबा एक्सप्रेसवे
45 किमी ग्रीनफील्ड सेक्शन
18 किमी एलिवेटेड फ्लाईओवर
4700 करोड़ रुपये अनुमानित लागत

निर्मार्णाधीन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।

निर्मार्णाधीन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।

निर्मार्णाधीन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।

निर्मार्णाधीन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।

निर्मार्णाधीन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।

निर्मार्णाधीन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।

निर्मार्णाधीन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें