फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम सदन में पार्षदों ने समस्याओं के मुद्दे पर अफसरों को घेरा

विज्ञापन
नगर निगम सदन की बैठक में बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा हुआ। वार्डों की समस्याओं को लेकर पार्षदों न
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम सदन की बैठक में पार्षदों ने वार्डों की समस्याओं पर अफसरों को घेरा। जलनिकासी, सफाई, पेयजल और कूड़ा कलेक्शन और सरकारी जमीनों पर कब्जे से जुड़े मामले उठाकर अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन

पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान ने लखनऊ स्वच्छता अभियान (रामकी) कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर हटाने की मांग उठाई। पार्षदों के सवालों से कंपनी के सलाहकार एसके वर्मा भड़क उठे। सदन में 70 पार्षदों ने सवाल उठाए, जिन पर अफसर सोमवार को जवाब देंगे। ऐसे में हंगामा होना तय माना जा रहा है।

चर्चा के दौरान पार्षदों ने कहा कि कंपनी के पास गाड़ियां कम हैं और कर्मचारी भी पूरे नहीं है। कंपनी न तो पेड़ों की छंटाई का कचरा और न ही सिल्ट नहीं उठा रही। कंपनी के सलाहकार इसका जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

सवालों की बौझार से एसके वर्मा इतने असहज हो गए कि महापौर से बोले- निजी हमले होंगे तो यहां से चले जाएंगे।

मामला इसलिए बढ़ा, क्योंकि वर्मा करीब दो वर्ष पहले तक जलकल के महाप्रबंधक थे और तब दमदारी से सवालों का जवाब देते थे। इस बार पार्षदों ने यह कह दिया कि वे एक कंपनी के सलाहकार की सफाई नहीं सुनेंगे, मालिक को बुलाया जाए। पार्षद भृगुनाथ शुक्ला ने यह कहकर बात और बढ़ा दी कि जलकल के पूर्व जीएम को निजी कंपनी में नौकरी नहीं करनी चाहिए। इस पर वर्मा ने कहा कि यह उनका निजी मामला है।

-

इन पार्षदों ने उठाए सवाल

वार्ड में हो रहा जलभराव

वार्ड में जल निकासी की समस्या है। कांशीराम कॉलोनी में जलभराव होता है। इससे लोगों का आना-जाना तक मुश्किल हो जाता है। नाला बनवाकर समस्या दूर की जाए।

- आशा रावत, कल्याण सिंह वार्ड

-

पार्षद के घर से ही नहीं उठ रहा कूड़ा
महापौर कह रही हैं कि रामकी 90 प्रतिशत घरों से कूड़ा उठा रही है। हालांकि, जब मेरे ही घर से कचरा नहीं उठाया जा रहा तो दूसरों की क्या बात करूं। कंपनी का काम बहुत खराब है। इसे हटाया जाए।

- राजेश कुमार, खरगापुर सरसवां वार्ड

-

विस्तारित क्षेत्रों के लिए विकास है योजना है?
पुराने वार्डों में तो 98 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़कें बनाने के काम का शिलान्यास किया गया। मैं पूछना चाहता हूं कि विस्तारित इलाके के वार्डों में विकास की क्या कोई योजना है? यहां पर विकास कार्यों की बहुत जरूरत है।

- ममता रावत, भरवारा मल्हौर वार्ड

कब मिलेगा लोगों को जरूरत का पानी?
वार्ड में पानी की टंकी बनी है, पर वह महज शोपीस है। इसका कारण पानी की लाइन का अधूरा होना है। जो नलकूप लगा है वह भी सही से काम नहीं कर रहा। जल निगम और जलकल के बीच हैंडओवर का विवाद है।

- कौशल शंकर पांडेय, गोमतीनगर वार्ड

जमीन बचाने में लापरवाही कर रहे अफसर

आजाद इंस्टीट्यूट से नगर निगम जमीन का केस जीत गया था, पर अफसरों की लापरवाही से उसे फिर हार गया। दो महीना बीतने वाला है, लेकिन जमीन को बचाने के लिए कुछ नहीं किया गया।

- अरुण राय, चिनहट प्रथम वार्ड

पहले की तरह दी जाए गृहकर छूट

बीते वर्ष तक गृहकर में छूट अप्रैल से दिसंबर तक दी जाती थी। इस बार इसे जून में ही समाप्त कर दिया गया। यह शहरवासियों के साथ अन्याय है। छूट को फिर पहले की तरह किया जाए।

- मुकेश सिंह चौहान, इस्माइलगंज प्रथम वार्ड

-

तीन-तीन दिन बाद लिया जा रहा कूड़ा
निजी कंपनी रामकी का काम खराब है। कर्मचारी रोजाना घरों से कूड़ा लेने नहीं आते। इसके बाद भी यूजर वसूला जा रहा है। इससे वार्ड के लोग आक्रोशित हैं। कंपनी ने कचरे वाली गाड़ियां भी कम लगाई हैं।

- रामनरेश चौरसिया, कन्हैया माधवपुर वार्ड

नाला बनने के बाद भी जलभराव

सीतापुर रोड पर जलभराव की समस्या दूर करने के लिए 1.32 करोड़ रुपये से नाला तो बनाया गया, पर समस्या दूर नहीं हुई। इसका कारण नाला अधूरा बनाया जाना है। इसे जल्द पूरा कराया जाए।

- प्रदीप शुक्ल टिंकू, फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड

Next
AU ऐप में पढ़ें