यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 685 नए मामले सामने आए हैं।
उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में 6650 कोरोना के सक्रिय केस हैं जबकि 15506 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। जबकि 672 मरीजों की मौत हो चुकी है।
लखनऊ में कुल मरीजों की संख्या 1047
केजीएमयू में काउंसलिंग कराने आए दो मेडिकल स्टूडेंट और लोहिया संस्थान में भर्ती प्रसूता समेत 26 लोगों की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मिले मरीजों में सात महिलाएं हैं। राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 1047 हो गई है। जबकि लखनऊ के मूल निवासियों की संख्या 840 हो गई है।
एलडीए कॉलोनी में रविवार को तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह आरडीएसओ कॉलोनी में एक मरीज पॉजिटिव मिला है। जफर खेड़ा, चौपटिया, मलिहाबाद, चौक, इंदिरानगर, मड़ियांव, सरोजनीनगर, आलमबाग, कृष्णानगर, कमला नेहरू मार्ग, हुसैनाबाद, गोमतीनगर, मीरा बाई मार्ग, निराला नगर, ठाकुरगंज, राजेंद्र नगर, आईआईएम रोड, रुचिखंड में एक-एक लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, केजीएमयू में पीजी में दाखिले के लिए आने वाले एक छात्र और एक छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।