फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फुटेज में संदिग्धों के आगे हाथ जोड़ते दिखी महिला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में हैवानियत के बाद महिला की हत्या के मामले में पुलिस पांच दिन बाद भी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सीसीटीवी फुटेज में खुर्दही बाजार के पास महिला संदिग्धों के सामने हाथ-पैर जोड़ते दिखी है। हालांकि, वहां से वह बाइक सवार युवक के साथ निकल गई। पुलिस संदिग्ध बाइकसवार के बारे में पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

पुलिस को घटनास्थल पर शराब के कई पाउच मिले हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि वारदात में एक से ज्यादा लोग शामिल थे। वारदात के राजफाश के लिए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम भी लगाई गई है। पुलिस ने शुक्रवार को भी गांव में लोगों से पूछताछ की। पुलिस सर्विलांस की मदद से संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

महिला के पति, दामाद और बेटियों से भी पूछताछ की गई है। उधर, महिला के पति ने छोटू नाम के युवक पर हत्या का शक जताया था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में छोटू की मामले में संलिप्तता सामने आती है तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


नशेबाजी के दौरान विवाद की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि नशेबाजी के दौरान महिला से हत्यारों का विवाद हुआ था। इसके बाद हत्यारों ने उसके साथ दरिंदगी की। महिला के निजी अंग क्षतिग्रस्त कर दिए थे। पुलिस घटना के पीछे करीबियों की भूमिका की भी छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक महिला शराब पीने की आदी थी।

यह है मामला

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सोमवार रात रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिला था। वह रविवार शाम घर से निकली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैवानियत के बाद हत्या की पुष्टि हुई थी। मौत का कारण शॉक एंड हैमरेज आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें