फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
मुठभेउ़ में घायल बदमाश।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग पुलिस और शातिर लुटेरे सतेंद्र उर्फ कालिया के बीच शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सतेंद्र के बाएं पैर में गोली लगी। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि तीन जुलाई को आलमबाग के छोटा बरहा निवासी मीरा कटियार से एक बाइक सवार लुटेरे ने चेन लूटी थी। पुलिस को घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज मिली थी। पुलिस की टीमें लुटेरे की तलाश में थीं। शुक्रवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त लूट की वारदात में शामिल आलमबाग निवासी बदमाश सतेंद्र बाइक से लंगड़ा फाटक के पास आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंच गई। थोड़ी ही देर में एक बाइक सवार संदिग्ध युवक पुलिस को नजर आया। उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक लेकर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके पास से मीरा कटियार से लूटी गई चेन और एक तमंचा बरामद किया है। सतेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें