रुद्र महायज्ञ
रुद्र महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन बीकेटी के गांव रेवामऊ में सुबह 7 बजे से।
स्वर्ण जयंती
लाल महेंद्र शिव शक्ति सेवा समिति की ओर से स्वर्ण जयंती प्रवेश कार्यक्रम गोमतीनगर के जयपाल खेड़ा स्थित ऊं नम: शिवाय आश्रम में सुबह 7 बजे से।
कला प्रदर्शनी
राज्य ललित कला एकादमी और राजीव नीलम आर्ट्स एवं कल्चर फाउंडेशन की ओर से कला प्रदर्शनी व परिचर्चा ललित कला अकादमी परिसर में शाम 5 बजे।
साहित्यकार सम्मेलन
श्रीकांत वर्मा एवं एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से साहित्यकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह हिंदी संस्थान प्रेक्षागृह में डीएम आवास के सामने शाम 6 बजे।
भजन संध्या
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी की ओर से स्मृतिशेष स्व. पीसी जोशी को श्रद्धांजलि एवं भजन संध्या का आयोजन लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में शाम 5 बजे।
नाटक
आकांक्षा थिएटर आर्ट्स की ओर से कांच के खिलौने नाटक का मंचन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमतीनगर में शाम 7 बजे।
बैठक
ईद-उल-अजहा के लिए मखदूम शाहमीना फाउंडेशन की ओर से पीस कमेटी की बैठक चौक में शाम 6:30 बजे।
मौन जुलूस
इंदिरानगर जैन सेवा संस्थान की ओर से रीवा में जैन साधवियों की मौत के विरोध में मौन जुलूस इंदिरानगर के दिगंबर जैन मंदिर में सुबह 8 बजे।
खेल
64वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक तैराकी एवं क्रासकंट्री प्रतियोगिता शहीद भगत सिंह तरणताल 35वीं वाहिनी पीएसी में शाम 4.45 बजे।