फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्थापक दिवस
विज्ञापन


केकेसी महाविद्यालय का संस्थापक दिवस समारोह महाविद्यालय परिसर में 11 बजे।

रोज इफ्तार

उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन की ओर से रोजा इफ्तार ऐशबाग ईदगाह स्थित तैय्यब हॉल में शाम 5:10 बजे।

पुस्तक लोकार्पण

रवींद्रालय चारबाग में आयोजित पुस्तक मेला में लेखिका विपुल बी की पुस्तक अवध के मंदिर का लोकार्पण शाम 5:30 बजे। लेखिका शिप्रा चतुर्वेदी की पुस्तक जर्मन लोक कथाएं पुस्तक पर उनसे संवाद दोपहर 3 बजे।

सामूहिक विवाह

भारत विकास परिषद अवध प्रांत की ओर से छठवां सामूहिक सरल विवाह कृष्णानगर के सिंधु नगर स्थित सुमितनाथ सेवा भवन ए-19 में सुबह 10 बजे से।

दर्शन

यहियागंज गुरुद्वारे में इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय स्तर के न्यायाधीश व बैरिस्टर सरदार हरजोत सिंह प्रतिनिधि मंडल के साथ गुरुद्वारा दर्शन के लिए आएंगे दोपहर 1 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किताब पर चर्चा

नाटक

दपर्ण संस्था की ओर से नाटक डैडी का मंचन संगीत नाटक अकादमी में गोमतीनगर में रात 7 बजे।



लोक अदालत

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के गोखले मार्ग स्थित सभागार में पेंशनर्स की समस्याओं के निदान के लिए लोक अदालत का आयोजन दोपहर 12 बजे।



उत्सव

राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान की ओर से बोगनविलिया उत्सव 2026 का शुभारंभ संस्थान के सेंट्रल लॉन में दोपहर 12 बजे।

चित्रकला

सुषमा अग्रवाल की ओर से रेस्टरोस्पेक्टिव प्रदर्शनी का शुभारंभ अलीगंज स्थित कला स्रोत संस्थान में दोपहर 2 बजे।

होली मिलन व महिला सम्मान

हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से होली मिलन व महिला सम्मान कार्यक्रम इंदिरानगर सेक्टर 25 स्थित रामायण पार्क में शाम 4 बजे।

कमला नेहरू नगर महिला ग्रुप की ओर से होली मिलन समारोह कमला नेहरू नगर में शाम 4 बजे।

विमोचन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भारतीय नववर्ष पर दैनंदिनी और पंचांग का विमोचन दारुलशफा के बी ब्लॉक हॉल में शाम 4:15 बजे।

रक्तदान शिविर
लोकबंधु अस्पताल, आईएमआरटी कॉलेज और लायंस क्लब की ओर से रक्तदान शिविर गोमतीनगर के विपुल खंड स्थित कॉलेज परिसर में सुबह 11 बजे से।



पुलिस भर्ती परीक्षा

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा बोर्ड की ओर उप निरीक्षक पद के लिए भर्ती परीक्षा पहली पॉली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पॉली में 3 से 5 बजे तक 54 केंद्रों पर।



पुनर्मिलन समारोह

आईटी कॉलेज में पूर्व छात्राओं का पुनर्मिलन समारोह कॉलेज परिसर में सुबह 10:30 बजे।

कार्यशाला

लोहिया संस्थान में प्रसवोत्तर रक्तस्राव प्रबधंन पर कार्यशाला एकेडमिक ब्लॉक 10वां तल सुबह 10 बजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें